*दीक्षांत समारोह:
शिफा फ़िरदौस को बधाई*
चौबीस जनवरी छब्बीस,
दिन पवित्र शनिवार का,
संपन्न दीक्षांत समारोह,
हुआ शिफा फ़िरदौस का।
मुंबई में शिफा का कालेज,
बीटेक आर्किटेक्चर स्नातक,
बहुमुखी प्रतिभा की धनी है,
प्यारी वो शिफा फ़िरदौस है।
कुशल चित्रकार, खिलाड़ी,
जर्मनी तक खेल कर आई,
हम सब की हार्दिक बधाई,
दुआओं की बाढ़ देखो आई।
अनवारुल हक की नातिनी,
ताहिरा-एमआरके शरीफ की
दुलारी - प्यारी सी बिटिया,
फरहीन की प्यारी बहना।
बेहतर जीवन की दुआयें,
सभी दे रहे हैं शुभकामनाएँ,
शिफा फ़िरदौस को बधाई,
हैं जमाने की ये भावनायें।
लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद
अनवारुल हक, ‘महक’
हैदराबाद: 25 जनवरी 26
दीक्षांत समारोह: शिफा फ़िरदौस को बधाई
दीक्षांत समारोह: शिफा फ़िरदौस को बधाई
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!