कलम संगिनी

कलम संगिनी

मेरा जीवन परिचय

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 147 Posts Aug 2025

मेरा जीवन परिचय

55 Views
0 Likes 1 Comments
0 Saves
0 Shares
मेरा जीवन परिचय
*परिचय* नाम : डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, विद्या वाचस्पति (काशी हिंदी विद्यापीठ) जन्म : ग्राम- सथनी बाला खेड़ा, जनपद - उन्नाव (उ.प्र.) पिता : स्व. गंगासेवक मिश्र माता : स्व. सुखदा मिश्रा पत्नी : श्रीमती पद्मा मिश्रा निवास : सैनिकनगर, रायबरेली रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश शिक्षा : एम ए (इतिहास), वर्तमान कार्यवृत्ति: कवि, साहित्यकार, लेखक उपाधियाँ: 1. हिन्दी साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि तथा 2. ⁠काशी हिन्दी विद्यापीठ की हिन्दी साहित्य में ‘विद्या वाचस्पति’ की मानद उपाधि। 3. ⁠काशी हिन्दी विद्यापीठ की ‘मानद स्मृति सम्मान’ तथा ‘हिंदो साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से अलंकृत। 4. ⁠प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान एवं हिंदी रत्न सम्मान प्राप्त कार्य क्षेत्र : अध्ययन/अध्यापन से प्रारंभ जीवन के प्रारंभ में मैं लगभग दो वर्ष ओपीजेडी हायर सेकेंडरी स्कूल में सन् 1969-71 में साइंस-मैथ्स का अध्यापक था और कई वर्षों तक कानपुर के राष्ट्रीय आदर्श विद्यालय का संस्थापक सदस्य होने के साथ स्कूल में अध्यापक व सह- प्रबंधक के रूप में अवैतनिक सेवायें देता रहा। सरकारी सेवा में आने के बाद मुझे शिक्षा सेवा से विरत होना पड़ा। आगे चलकर एक साल डाक विभाग में था। तत्पश्चात प्रतिनियुक्ति के द्वारा सेना डाक सेवा (दिसम्बर 1972 से जुलाई 2009 तक) में रहा। सेना सेवा से 60 वर्ष की आयु पूरी करके लेफ़्टिनेंट कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुआ। 36 साल सात महीने की सेना सेवा से सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक कार्यों से जुड़ाव : - संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष सैनिकनगर आवासीय जन कल्याण समिति - पूर्व अध्यक्ष- श्री गणेश सहकारी आवास समिति लि० - अध्यक्ष - श्री जन कल्यानेश्वर मंदिर व सत्संग भवन, - संरक्षक - पार्थ चैरिटेबल सोसाइटी, लखनऊ - ⁠अध्यक्ष - एक्स एपीएस एसोसिएशन (अवध क्षेत्र) साहित्यिक अभिरुचि :- 1. कविता लेखन एवं साहित्य साधना, विभिन्न पत्र व दैनिक समाचार पत्रों में कवितायें/लेख प्रकाशित हो चुके हैं/ प्रतिदिन होते हैं। 2. सात कविता-संग्रह “आदित्यायन”, “आदित्यायन- अनुभूति”, “आदित्यायन-संकल्प”, “आदित्यायन-अभिलाषा”, “आदित्यायन- सृजन” व “आदित्यायन-भुवन राममय”, “आदित्यायन-अमृतकाल” एक सुविचार की पुस्तक संग्रह “आदित्यायन- सुभाषितम” और एक लेख संग्रह “आदित्यायन-जीवन अमृत” भी प्रकाशित हो चुके हैं। चालीस से अधिक साझा-संग्रह में भी कवितायें प्रकाशित हो चुकी हैं। छ: अन्य काव्य - संग्रह और कई साझा काव्य- संग्रह भी प्रकाशित होने का प्रयत्न हो रहा है। 3. 29 अगस्त 2021 को विद्वत समाज सम्मेलन में महामहिम श्री कलराज मिश्र, राज्यपाल राजस्थान द्वारा लखनऊ स्थित सहकारिता भवन के चौधरी चरण सिंह सभागार में सम्मानित। 4. 15 अप्रैल 2023 को ख़ुशी फाउंडेशन एवम् दिशा एजुकेशनल सोसाईटी के तत्वावधान में सेवा शिखर सम्मान से उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह व प्रोफ़ेसर डा. संजय द्विवेदी, महानिदेशक, आईआईएमसी द्वारा सम्मानित। 5. तीन सौ पचहत्तर से अधिक विभिन्न प्रकार के साहित्यिक, सामाजिक व धार्मिक अभिरुचि से संबंधित सम्मान व प्रशस्ति पत्रों से विभूषित। ‎ 6. ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज।

Comments (1)

Click to view
Footer