कलम संगिनी

कलम संगिनी

जादू का नगरी

HARNARAYAN KURREY

HARNARAYAN KURREY

1 Followers 93 Posts Oct 2025

जादू का नगरी

35 Views
0 Likes 0 Comments
1 Saves
0 Shares
जादू का नगरी
=======.================ जादू का नगरी नीले अम्बर के नीचे चलता है सपनों का कारवाँ, फूलों की खुशबू में छुपा है ज्ञान का प्रकाश, पंछियों की चहचहाहट सुनाती है जीवन का गान, संगीत और रंगों में बहती है उम्मीद की धारा, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा सूरज की किरणों में चमकता है हर नया सवेरा, पेड़ों की छाँव में मिलती है शांति की बेला, सागर की लहरों में झलकता है ज्ञान का खेल, हर मोड़ पर मिलते हैं दोस्त और सपनों के पल, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा फूलों की घाटियों में गूंजती है मुस्कान, हर रास्ता सिखाता है जीवन का विज्ञान, पंछियों की उड़ान दिखाती है लक्ष्य का निशान, हवाओं में घुला है अनुभवों का ज्ञान, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा नदियों की आवाज़ में सुनाई देता है संगीत, पेड़ों की शाखाओं में छुपा है हर एक गीत, धरती की खुशबू में मिलता है सच्चाई का प्रीत, आसमान की ऊँचाई में चमकता है सपना अमृत, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा हर दिन नई कहानी, हर पल नया उत्साह, सूरज की किरणें लाती हैं जीवन में उजास, पक्षियों की कलरव में छुपा है ज्ञान का प्रकाश, हर मोड़ पर मिलती है सीख और प्रेम की राह, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा सागर की लहरें गाती हैं प्रेम का गीत, फूलों के रंगों में खिलती है खुशी की रीत, हवाओं में बहता है आनंद का संगीत, धरती और आकाश में है ज्ञान का दीप, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा हर रात चाँद की रौशनी में चमकते हैं सितारे, सपनों के जहान में मिलते हैं नए सहारे, नदी की आवाज़ में सुनाई देती हैं कहानियाँ प्यारे, हर दिल में बसती है उम्मीद और विश्वास का किनारा, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा फूलों की घाटियों में बहता है सुख का पानी, आसमान में चमकते हैं सपनों के निशानी, हर मोड़ पर मिलती है दोस्ती और अपनापन, जीवन की राहों में मिलता है प्रेम और ज्ञान, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संगीत की धुन में बसा है हर दिल का प्यार, सपनों के पंख फैलाते हैं आकाश की ओर विचार, हर कहानी में छुपा है सच्चाई और उजियारा, नदियों की लहरों में बहता है जीवन का आधार, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा हर सुबह नई रोशनी, हर शाम नई उम्मीद, हर दिशा में बिखरी है ज्ञान की धारा और रीत, पंछियों की उड़ान में मिलता है जीवन का गीत, फूलों के रंगों में बसी है हर खुशी और प्रीत, उस नगरी में बसा है, प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा ✍️ रचनाकार – हरनारायण कुर्रे मुड़पार, पोस्ट रसौटा, तहसील पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ ======================

Comments (0)

Click to view
Footer