कलम संगिनी

कलम संगिनी

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मालवीय-अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 147 Posts Aug 2025

डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मालवीय-अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित

400 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मालवीय-अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित
*मालवीय- बाजपेयी स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’* उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ निवासी प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक और सेना से सेवानिवृत विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, को 25 दिसंबर 2025 के महान अवसर पर भारत-रत्न द्वै स्व. महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर ‘मालवीय- अटल स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। डॉ कर्नल मिश्र को यह सम्मान उनके प्रारम्भिक जीवन में शिक्षण कार्य के लिए और निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय योगदान के लिये दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह, आर्या पब्लिकेशन, लखनऊ और उद्गार ई पत्रिका के द्वारा प्रदान किये गये हैं। डॉक्टर कर्नल मिश्र को डॉक्टरेट की तीन मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि सहित साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक पाँच सौ पिछहत्तर से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं। डॉक्टर कर्नल मिश्र की नौ काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और पचास से अधिक साझा काव्य संग्रह में भी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही इनकी कविताएँ, लेख विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉक्टर कर्नल मिश्र के पाँच अन्य काव्य संग्रह और लेख संग्रह शीघ्र ही प्रकाशित होने वाले हैं।

Comments (0)

Click to view
Footer