कलम संगिनी

कलम संगिनी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 147 Posts Aug 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान

15 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल लुंबिनी से मिला स्त्री शक्ति सम्मान* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च 2026 के अवसर पर नेपाल की बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन( नेपाल सरकार पंजीकृत) द्वारा साहित्य, शिक्षा एवं समाजसेवा के माध्यम से समाज परिवर्तन में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन पाँच प्रतिष्ठित लेखिकाओं, कवयित्री एवं सामाजिक कार्यकुशल महिलाओं को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक व सामाजिक योगदान के लिए 'स्त्री शक्ति सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया है: कवियित्री सुभद्रा द्विवेदी, अनीता मिश्रा दुबे, डॉ रंजना द्विवेदी, संध्या मिश्रा, दिव्या मिश्रा। शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, लुंबिनी, नेपाल के अध्यक्ष कवि आनंदगिरि ‘मायालु’ ने इन सभी के लिए यह संदेश दिया है कि: *हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ* आदरणीय महोदया, *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस* 8 मार्च के पावन अवसर पर *शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल* द्वारा आपको *स्त्री शक्ति सम्मान* से अलंकृत किया जाना हमारे लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में आपके द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायक कार्य नारी शक्ति की गरिमा और सामर्थ्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कर रहे हैं। आपको इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई तथा आपके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ। हम आशा करते हैं कि आप भविष्य में भी शब्द प्रतिभा परिवार से जुड़ी रहकर हमारे साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को अपनी गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन से समृद्ध करती रहेंगी। सादर 🙏 *आनन्द गिरि मायालु* अध्यक्ष शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन, नेपाल” लखनऊ निवासी प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार एवं सेना से सेवानिवृत डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ ने बताया कि इन सभी प्रतिष्ठित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 के अवसर पर अन्य विभिन्न संस्थाओं ने भी इस क्षेत्र में इनके विशिष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया है, जिनमें प्रमुख हैं, ‘द ग्राम टुडे साहित्य समूह’, ‘भावना कला एवं संस्कृति फाउंडेशन’, ‘पी आई यू ट्रस्ट’ और ‘विलक्षण प्रतिभा साहित्यिक संस्था पंजवार, सिवान (बिहार)’। डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ के साथ ही तमाम साहित्यकारों और सगे संबंधियों ने इन सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Comments (0)

Click to view
Footer