कलम संगिनी

कलम संगिनी

श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में 18 वाँ विशाल भण्डारा

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 166 Posts Aug 2025

श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में 18 वाँ विशाल भण्डारा

68 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में 18 वाँ विशाल भण्डारा
*श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर में चौथे मंगल का विशाल भण्डारा* सुप्रभात, नमस्कार। सैनिक नगर के सभी निवासियों को सादर अभिवादन। श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर की परम्परा के अनुसार ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है, उसी तरह इस बार भी 26 मई 2026 को भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। हमेशा की तरह प्रातः काल 6 बजे से सुंदर काण्ड पाठ, आरती, प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। तत्पश्चात भक्त जनों का सम्मान और उसके उपरान्त मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। अनुरोध है कि दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम की मार्क शीट शीघ्र ही मंदिर ग्रुप में या कर्नल आदि शंकर मिश्र के पास भेज दी जाए। भंडारा सायं 5 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जा रहा है। उपरोक्त सभी आयोजन में सभी सम्मानित निवासी सपरिवार आमंत्रित हैं। अनुरोध है कि भण्डारे में आर्थिक सहयोग के इच्छुक सम्मानित निवासी पंडित बृजेश कुमार मिश्र जी के QR कोड पर भेज सकते हैं तथा मंदिर ग्रुप में उसका स्क्रीन शॉट शेयर कर दें ताकि प्रॉपर काउंटिंग की जा सके l कैप्टन डीडी सिंह से अनुरोध है कि वह पूरा हिसाब किताब रखें एवं जैसे ही भंडारा खत्म होता है, पूरा हिसाब किताब कितना सहयोग आया एवं कितना खर्च हुआ तथा किस मद में खर्च हुआ, मंदिर ग्रुप में सबकी जानकारी के लिए डालें l कैप्टन ओझा जी से अनुरोध है की मंदिर की सजावट हमेशा की तरह सुनिश्चित करें तथा अन्य सभी सहयोगी सदस्य भी मंदिर प्रांगण की साफ सफाई एवं भंडारे के आयोजन में पूरा योगदान करें l मेरी तरफ़ से 11000/- रुपये का आर्थिक सहयोग रहेगा। अध्यक्ष व मंदिर प्रबन्ध समिति, श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, सैनिक नगर, लखनऊ।

Comments (0)

Click to view
Footer