कलम संगिनी

कलम संगिनी

श्री राम नाम की महिमा

HARNARAYAN KURREY

HARNARAYAN KURREY

1 Followers 99 Posts Oct 2025

श्री राम नाम की महिमा

55 Views
0 Likes 0 Comments
1 Saves
0 Shares
श्री राम नाम की महिमा
विषय – श्री राम नाम की महिमा कविता स्वरचित राम नाम की धुन लगे, मन में जग जाए उजियारा, हर संकट के बीच बने, यह जीवन का सहारा। राम नाम की ज्योति से, अंधियारा मिट जाता, डूबे मन की नैया को, किनारा मिल जाता। राम नाम का सुमिरन कर, पाप सभी हर जाते, टूटे हुए विश्वास भी, फिर से संवर जाते। राम नाम में शक्ति है, जो हर दुख हर लेती, सूनी राहों में भी यह, आशा बनकर रहती। राम नाम की गंगा से, मन निर्मल हो जाए, कड़वाहट की आग बुझें, प्रेम सुधा बरसाए। राम नाम का दीप जले, घर-आँगन महकाए, सत्य, धर्म और मर्यादा, जीवन में बस जाए। रचनाकार कौशल

Comments (0)

Click to view
Footer