कलम संगिनी

कलम संगिनी

वेद माता गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 166 Posts Aug 2025

वेद माता गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

24 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
वेद माता गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
*वेदमाता गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा* यह सूचित करते हुए अति प्रसन्नता हो रही है कि आज दिनांक 23 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार, बैसाख शुक्ल सप्तमी को प्रातः पुनर्वसु नक्षत्र, वृष - मिथुन लग्न में श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में वेद माता गायत्री की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (स्थापना) का संकल्प पूरा हुआ। इस आयोजन में मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र ‘विद्यावाचस्पति’ के पांडित्यपूर्ण वेद मंत्रों के साथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’, उपाध्यक्ष कैप्टन धर्म देव सिंह, सूबे ओम प्रकाश शर्मा, इंजीनियर श्री एस बी सिंह, गायत्री परिवार से संबद्ध श्री जितेंद्र सिंह, सूबे सुरेंद्र पांडेय, श्रीमती इन्दू सिंह, श्रीमती प्रियंका तिवारी सहित अन्य कई भक्तों की उपस्थिति में विधिवत् प्राण प्रतिष्ठा (स्थापना) का आयोजन प्रातः सात बजे प्रारंभ हुआ। वेदमाता गायत्री की प्रतिमा को जलाभिषेक, गंगाजल, घृत, केवड़ा जल और इत्र आदि से अभिषेक के साथ अन्न अभिषेक और पुष्प अभिषेक किया गया। गायत्री यज्ञ हवन के उपरांत वेद माता को वस्त्र पहनाकर पास के पाँच मंदिरों में भ्रमण कराया गया उसके उपरांत मंत्रोच्चार के साथ उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। तत्पश्चात गायत्री माँ की पूजा आरती की गयी। अंत में उपस्थित भक्त जनों को प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम लगभग 10:45 बजे संपन्न हुआ। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ने बताया कि प्रबंध समिति का यह संकल्प लगभग तीन माह पूर्व किया गया था जो भगवान भोलेनाथ श्री जन कल्याणेश्वर महादेव जी की अनुकंपा एवं वेदमाता गायत्री की कृपा से आज पूर्ण हो सका। ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेन्यम, भर्गों देवस्य धीमहि धियो योन: प्रचोदयात। सौजन्य से: मंदिर प्रबंध समिति, श्री जनकल्याणेश्वर महादेव मंदिर, लेन 12B, सैनिक नगर, लखनऊ।

Comments (0)

Click to view
Footer