कलम संगिनी

कलम संगिनी

सुंदर काण्ड पाठ, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं विशाल भण्डारा

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 166 Posts Aug 2025

सुंदर काण्ड पाठ, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं विशाल भण्डारा

327 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
सुंदर काण्ड पाठ, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं विशाल भण्डारा
श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं 18 वें विशाल भंडारे का आयोजन लखनऊ, 26 मई 2026। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के पावन अवसर पर सैनिक नगर स्थित श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकाण्ड पाठ, भजन-कीर्तन, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जो सुबह 8:15 बजे तक चला। इसके पश्चात भजन एवं आरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया, वहीं महिलाओं को चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में शानवी द्विवेदी, सौम्या मिश्रा, आदित्य मिश्र, शशांक कुमार सिंह, अनामिका अरोड़ा, आश्विन मिश्र, अभिनव शुक्ल, अभिनव त्रिपाठी, निमिषा शुक्ला, मान्या पांडेय, आदित्य सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। सम्मान प्राप्त कर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने गर्व एवं प्रसन्नता व्यक्त की। तत्पश्चात मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम में मंदिर के आचार्य डॉ. बृजेश कुमार मिश्र सहित प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन धर्मदेव सिंह, कैप्टन जयराम ओझा, लेफ्टिनेंट आर.सी. सिंह, लेफ्टिनेंट मोतीलाल वर्मा, सूबेदार बी.पी. चौबे, सूबेदार सुरेंद्र पांडेय, नायब सूबेदार आर.सी. सिंह, आर.के. मिश्र, ज्ञान प्रकाश मिश्र, राजेंद्र मिश्र, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह चौहान, संतोष कुमार द्विवेदी, नीरज पांडेय, राहुल पांडेय, ए.के. राय तथा श्रीमती इंदू सिंह, शशि पांडेय, डॉ. रंजना द्विवेदी, प्रियंका तिवारी, शीला मिश्रा, कोकिला शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सायं 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन प्रारम्भ हुआ, जिसमें सैनिक नगर कॉलोनी के निवासियों का विशेष सहयोग रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से मेज-कुर्सियों पर बैठाकर प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन देर रात्रि तक चलता रहा।

Comments (0)

Click to view
Footer