डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘सल्यूट अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया
लखनऊ, अप्रैल 2026:
लखनऊ के प्रसिद्ध कवि, रचनात्मक लेखक, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को सल्यूट अचीवर्स ऑनरेबल फाउंडेशन (भारत सरकार में पंजीकृत संस्था) द्वारा ‘सल्यूट अचीवर्स अवॉर्ड’ एवं प्रमाण पत्र से 31 मार्च 2026 को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान डॉ. कर्नल मिश्र को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट समर्पण भावना, निष्ठा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
डॉ. कर्नल मिश्र को पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है, जिनमें काशी हिंदी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा प्रदान किए गए विद्यावाचस्पति, विद्यासागर, साहित्य रत्न, साहित्य शिरोमणि एवं भारत गौरव सम्मान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा 700 से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं सराहनाएं प्राप्त हो चुकी हैं। उन्हें हिंदी साहित्य, सामाजिक विज्ञान एवं दिव्यता (Divinity) के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधियां भी प्राप्त हैं।
एक सफल लेखक के रूप में डॉ. कर्नल मिश्र ने ‘आदित्यायन’ नामक काव्य श्रृंखला की 10 पुस्तकें लिखी हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विषयों पर दो अन्य पुस्तकें भी लिखी हैं तथा पांच और पुस्तकें शीघ्र प्रकाशित होने वाली हैं। वे 70 से अधिक पुस्तकों में सह-लेखक के रूप में भी योगदान दे चुके हैं। उनके लेख एवं कविताएं नियमित रूप से समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं।
डॉ. कर्नल मिश्र का नाम OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
यह सम्मान उनके साहित्यिक जीवन की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो हिंदी साहित्य में उनके विशिष्ट योगदान को रेखांकित करता है।
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र को सैल्यूट एचीवर अवार्ड
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र को सैल्यूट एचीवर अवार्ड
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!