आँखें बंद कर सोने की कोशिश में,
कुछ यादें मन को घेरे चली आती हैं ।
वो अंतिम विदाई की रात आपकी ,
वो लाल ,नीले रंग जोड़े की झलक,
वो सुर्ख लाल सिंदूर,वो हाथों में मेहंदी
वो चूड़ियां ,वो लाल चुनरी से सजी देह,
सभी यादें दिल को बैठाए जाती है ।
उन कैद क्षणों को देखने की हिम्मत न जुटा पाई ,
जब जब सोचा उस पल को आंख भर आई,,, 😭🥺🥺
श्रीमती प्रतिभा दिनेश कर
विकासखंड सरायपाली
जिला महासमुंद छत्तीसगढ़
मां की याद
मां की याद
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!