*महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में महा रुद्राभिषेक का आयोजन*
*ॐ नमः शिवाय, शिवाय नमस्तुभ्यम्*
सैनिक नगर, लखनऊ स्थित श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मन्दिर में कल 15 फ़रवरी, रविवार को महा शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर प्रात: 5 बजे से ही शिव भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी और यह सिलसिला रात दस बजे तक चलता रहा।
भगवान भोलेनाथ के पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए सैनिक नगर और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने सारा दिन मंदिर में आ कर जलाभिषेक, पूजा अर्चना और आरती करते रहे।
सायं 5:30 बजे से श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर प्रबंध समिति की तरफ़ से महा रुद्राभिषेक, श्रृंगार आरती का हर वर्ष की तरह विधिवत् भव्य आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को दुग्ध, दही, घृत, शहद, शक्कर, भंग, भस्म, पंचामृत आदि से अभिषेक करके श्रृंगार, पूजन और आरती की गई। इस अवसर पर शिव रुद्राष्टक और शिव पंक्षाछर का विशेष पाठ किया गया।
तत्पश्चात सभी उपस्थित श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विद्यावाचस्पति डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष कैप्टेन धर्मदेव सिंह, श्री विनोद सिंह, कैप्टेन जय राम ओझा, लेफ्टिनेंट मोती लाल वर्मा, लेफ्टिनेंट राम चंद्र सिंह,
सूबे ओम प्रकाश शर्मा, सूबे सुरेंद्र पांडेय, सूबे चौबे, सूबे अवधेश यादव, सूबे उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र मिश्र आदि अनेक भक्त सपरिवार बच्चों सहित उपस्थित रहे।
मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र के पांडित्य पूर्ण मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक का आरंभ डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ने शिव संकल्प के साथ किया तत्पश्चात उनके बेटी-दामाद रंजना द्विवेदी और संतोष कुमार द्विवेदी ने विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न किया।
सौजन्य से:
मंदिर प्रबंध समिति, श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर, लेन 12B,
सैनिक नगर, लखनऊ।
श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि का महा रुद्राभिषेक
श्री जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि का महा रुद्राभिषेक
Please log in to post a comment.
No comments yet
Be the first to share your thoughts about this post!