कलम संगिनी

कलम संगिनी

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान

adi.s.mishra

adi.s.mishra

3 Followers 147 Posts Aug 2025

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान

205 Views
0 Likes 0 Comments
0 Saves
0 Shares
डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान
*डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को एक और अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान* उत्तर प्रदेश, लखनऊ निवासी प्रख्यात साहित्यकार, लेखक, कवि तथा शिक्षक और सेना से सेवा निवृत डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’ को नेपाल की शब्द प्रतिभा संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, 5 अक्टूबर 2025 को ‘अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया है। इस संबंध में “शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल” के अध्यक्ष कवि श्री आनंद गिरि मायालु जी का पत्र डॉ कर्नल मिश्र को इस प्रकार संबोधित किया गया है। (*हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं* दिनांक 5 अक्टूबर 2025 प्रतिष्ठा में, परम पूज्य आदरणीय श्री जी, सादर अभिवादन ! आज 5 अक्टूबर, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस ! अनुवादकों और भाषा विशेषज्ञों के कार्य को सम्मानित करने और विश्वभर में आपसी संवाद, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्व भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जा रहा है ! *शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल* द्वारा आज आयोजित किए गए *अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता* में आप द्वारा भेजी गई कविता का मूल्यांकन करते हुए आपकी बहुमुखी साहित्यिक तथा शैक्षिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था द्वारा आज इस गौरवशाली अवसर पर आपको *अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान* से सम्मानित किया जाता है! साथ ही आपके सुस्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की जाती है। भविष्य में "शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल" द्वारा आयोजित आयोजनों में आपकी पूर्ण सहभागिता रहेगी आशा और विश्वास करते हैं। आनन्द गिरि मायालु, अध्यक्ष शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल, लुंबिनी - 5, नेपाल।) ज्ञात हो कि डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को पहले ही हिन्दी साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि, डॉक्टर ऑफ़ सोशल वर्क तथा डॉक्टर ऑफ़ डिविनिटी की मानद उपाधियाँ, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि, साहित्य शिरोमणि सम्मान, मानद स्मृति सम्मान तथा प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा द्वारा हिंदी रत्न सम्मान, हिंदी साहित्य सेवी सम्मान के साथ चार सौ पचास से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किये जा चुके हैं। डॉ कर्नल मिश्र की नौ काव्य/ लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। छ: अन्य पुस्तकें भी शीघ्र प्रकाशित होंगी। पचास से अधिक साझा काव्य संग्रह में कविताएँ/ लेख प्रकाशित हो चुके हैं। प्रतिदिन अनेकों पत्र- पत्रिकाओं में भी कविताएँ तथा लेख प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ कर्नल मिश्र का नाम ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है।

Comments (0)

Click to view
Footer